लाइव न्यूज़ :

Mangaluru: पत्नी और 4 वर्ष के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या?, कलापुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2024 16:20 IST

Mangaluru: पुलिस को शक हुआ कि यह चाबी कार्तिक की मोटरसाइकिल की हो सकती है जिसे उसने संभवत: घटनास्थाल के निकट खड़ा किया होगा।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल की चाबी मिली।पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की।फोटो से मृतक के चेहरे का मिलान हो गया।

Mangaluru: मंगलुरु के मुल्की पुलिस थाना क्षेत्र के पक्षीकेरे इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और चार वर्ष के बेटे की कथित तौर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और उसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस को आज दोपहर घटना के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आठ नवंबर को अपराह्न 12 बजकर 40 मिनट पर कार्तिक भट्ट (32) ने मुल्की पुलिस थाना क्षेत्र के कलापुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था और घटनास्थल पर कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले। उसने बताया कि आज सुबह घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल की चाबी मिली।

पुलिस को शक हुआ कि यह चाबी कार्तिक की मोटरसाइकिल की हो सकती है जिसे उसने संभवत: घटनास्थाल के निकट खड़ा किया होगा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की और दोपहर में पुलिस को एक वाहन मिला जिसमें वह चाबी लग गयी जिसके बाद उस गाड़ी का पंजीकरण विवरण निकाला गया जिसकी फोटो से मृतक के चेहरे का मिलान हो गया।

उसने बताया कि आरसी से उसके घर का पता चला। पुलिस ने बताया कि आज शाम जब पक्षीकेरे में उसके पते पर पुलिस ने जांच की उसकी पत्नी और बेटे के शव मिले जिन पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे। उसने बताया कि एक कमरे में छत के पंखे से एक साड़ी भी बंधी हुई थी जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: किसी ने कमरे में आत्महत्या करने का प्रयास भी किया होगा।

पुलिस की जांच में घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला जिसमें कार्तिक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार की है और फिर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े