लाइव न्यूज़ :

Mandya Karnataka: 2 लड़के स्कूल शौचालय में ले गए और धमकाकर किया निर्वस्त्र?, 8 वर्षीय बच्ची ने मां से सुनाया दुखड़ा, यौन उत्पीड़न मामले में सहपाठी समेत 2 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 11:30 IST

Mandya Karnataka: अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक पीड़िता का सहपाठी है, जबकि दूसरा उच्च कक्षा का छात्र है।

Open in App
ठळक मुद्दे लड़कों ने उसके बाद डंडे से पीड़िता को पीटा और उसके निजी अंगों पर भी वार किया।किसी को न बताने की धमकी दी थी, बाद में बच्ची ने मां को इस बारे में बताया।पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।

Mandya Karnataka: मांड्या जिले में स्थित एक स्कूल के शौचालय में आठ वर्षीय बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में उसके एक सहपाठी समेत दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना 31 जनवरी को हुई लेकिन यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराने के लिए रविवार को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने छात्रा के बयान का हवाला देते हुए बताया कि सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया है कि दो लड़के उसे शौचालय में ले गए, जहां उन्होंने उसे धमकाया और निर्वस्त्र होने के लिए कहा। आरोप है कि लड़कों ने उसके बाद डंडे से पीड़िता को पीटा और उसके निजी अंगों पर भी वार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक पीड़िता का सहपाठी है, जबकि दूसरा उच्च कक्षा का छात्र है। अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी, लेकिन बाद में बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया।

मांड्या के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों छात्रों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई गई है, लेकिन आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान की पुष्टि की जा रही है जिसमें ‘‘कुछ विसंगतियां हैं।’’

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है और नाबालिगों से दुष्कर्म, महिलाओं पर हमले तथा दिन दहाड़े डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना