मंदसौरः खदान पर नहाने गए 4 लड़के डूबे, मौत, घर से ट्यूशन पढ़ने निकले थे

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 3, 2022 18:34 IST2022-08-03T18:33:40+5:302022-08-03T18:34:46+5:30

थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठक ने बाताया कि मंदसौर के रहने वाले छह लड़के घर से परिजनों को ट्यूशन पढ़ने जाने का कह कर घर से निकले थे।सभी संजीत रोड के पास स्थित मूंदड़ी खदान पहुंच गए।

Mandsaur 4 boys went bath mine drowned died went out study tuition home indore mp police | मंदसौरः खदान पर नहाने गए 4 लड़के डूबे, मौत, घर से ट्यूशन पढ़ने निकले थे

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुँची।

Highlightsघर से ट्यूशन पढ़ने जाने का कह कर निकले थे और खदान में नहाने पहुंच गए।मामला वायडी नगर थाना क्षेत्र का है।सभी की शिनाख्त हो गई है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में गुरुवार को बड़ा हदसा हो गया। खदान पर नहाने गए 4 लड़के डूब गए। हादसे में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर से ट्यूशन पढ़ने जाने का कह कर निकले थे और खदान में नहाने पहुंच गए।

 

सभी की शिनाख्त हो गई है। मामला वायडी नगर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठक ने बाताया कि मंदसौर के रहने वाले छह लड़के घर से परिजनों को ट्यूशन पढ़ने जाने का कह कर घर से निकले थे।सभी संजीत रोड के पास स्थित मूंदड़ी खदान पहुंच गए।

चार लड़के खदान में नहाने के ले उतर गए। सभी गहरे पानी में चले गए, जहाँ वे डूब गए, वही दो लड़कों को  तैरना नहीं आता था। इसलिए वे किनारे में खड़े रहे। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। दो लड़कों का शव पुलिस ने खदान से निकल लिया है। दो की तलाश जारी है। मृतकों की सूची हैं- दीपक सिंघला (16) कुणाल कछावा (16) ध्रुव शर्मा (15) तरुण सिंह सोलंकी (15)।

Web Title: Mandsaur 4 boys went bath mine drowned died went out study tuition home indore mp police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे