लाइव न्यूज़ :

मंडलाः महेश मरावी ने पड़ोसी हरिओम बाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, घटना को राजकुमार उइके ने देखा और भागने की कोशिश की तो मरावी ने काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 21:59 IST

Mandla: महेश मरावी (45) ने विवाद के बाद अपनी पड़ोसी हरिओम बाई (45) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। राजकुमार उइके (30) ने घटना को देखा और वहां से भागने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देमरावी ने उसका पीछा किया और उसी हथियार से उसकी हत्या कर दी। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने मरावी को पकड़ लिया।

Mandla: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को एक शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से एक महिला की हत्या कर दी और फिर इस घटना के एक चश्मदीद को भी मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घुघरी पुलिस थाने की प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर घरगुटी गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘महेश मरावी (45) ने विवाद के बाद अपनी पड़ोसी हरिओम बाई (45) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। राजकुमार उइके (30) ने घटना को देखा और वहां से भागने की कोशिश की।

मरावी ने उसका पीछा किया और उसी हथियार से उसकी हत्या कर दी।’’ बघेल ने बताया कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने मरावी को पकड़ लिया और उसे एक खंभे से बांधने के बाद पुलिस को बुलाया। अधिकारी ने बताया कि मरावी पर दो हत्याओं और अन्य अपराधों के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि मरावी से गहन पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली