मंडलाः महेश मरावी ने पड़ोसी हरिओम बाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, घटना को राजकुमार उइके ने देखा और भागने की कोशिश की तो मरावी ने काट डाला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 21:59 IST2025-07-17T21:58:48+5:302025-07-17T21:59:31+5:30
Mandla: महेश मरावी (45) ने विवाद के बाद अपनी पड़ोसी हरिओम बाई (45) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। राजकुमार उइके (30) ने घटना को देखा और वहां से भागने की कोशिश की।

सांकेतिक फोटो
Mandla: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को एक शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से एक महिला की हत्या कर दी और फिर इस घटना के एक चश्मदीद को भी मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घुघरी पुलिस थाने की प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर घरगुटी गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘महेश मरावी (45) ने विवाद के बाद अपनी पड़ोसी हरिओम बाई (45) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। राजकुमार उइके (30) ने घटना को देखा और वहां से भागने की कोशिश की।
मरावी ने उसका पीछा किया और उसी हथियार से उसकी हत्या कर दी।’’ बघेल ने बताया कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने मरावी को पकड़ लिया और उसे एक खंभे से बांधने के बाद पुलिस को बुलाया। अधिकारी ने बताया कि मरावी पर दो हत्याओं और अन्य अपराधों के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि मरावी से गहन पूछताछ की जा रही है।