लाइव न्यूज़ :

झोपड़ी में लगी आग, गहरी नींद में सो रहे दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत, पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने कहा-घटना संदिग्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 14:20 IST

रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने बताया कि मनचेरियल जिले के वेंकटपुर गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास उस समय आग लग गई, जब ये लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।छह लोग जिंदा जल गए। वे सभी गहरी नींद में थे।पहचान मासू शिवैया (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) के पद पर कार्यरत था।

करीमनगरः तेलंगाना के मनचेरियल जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने बताया कि मनचेरियल जिले के वेंकटपुर गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास उस समय आग लग गई, जब ये लोग गहरी नींद में सो रहे थे। महाजन ने कहा, “आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। वे सभी गहरी नींद में थे।”

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान मासू शिवैया (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) के पद पर कार्यरत था। महाजन ने कहा, “आग लगने की यह घटना संदिग्ध लग रही है...। पुलिस दल इसके पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिशों में जुटा है।” उन्होंने कहा कि शवों को निकाल लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

आंध्र प्रदेश में पांच किशोरों की नदी में डूबने से मौत

आंध्र प्रदेश में यानामालाकुदुरु के पास कृष्णा नदी में नहाने के दौरान तेज लहर में बहने से पांच किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीन शव आज बरामद कर लिए गए, जबकि दो शवों को शुक्रवार को नदी से निकाल लिया गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि एक लड़का नदी में डूबता दिखा और चार अन्य उसे बचाने के लिए नदी में गए थे। तदेपल्ली पुलिस निरीक्षक सेशगिरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबादआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा