लाइव न्यूज़ :

मेट्रो परिसर में महिला को देख मास्टरबेशन करने लगा शख्स, पुलिस जांच शुरू

By भाषा | Updated: June 19, 2019 04:57 IST

Open in App

गुड़गांव में एक महिला ने आरोप लगाया कि हुडा सिटी सेंटर पर अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हस्तमैथुन किया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने एक ट्वीट में कहा कि यह घटना 14 जून को रात नौ बजकर 30 मिनट पर उस समय हुई जब वह हुडा सिटी सेंटर स्टेशन परिसर के भीतर एक कपड़े के स्टोर से बाहर निकल रही थी।

महिला ने एक ट्वीट में दावा किया, ‘‘मैं स्टोर के बाहर स्थित एक एस्केलेटर से उतर रही थी तभी मैंने अपने पीछे कुछ महसूस किया। जब मैं पलटी तो देखा कि एक व्यक्ति मेरे पीछे कुछ हरकतें कर रहा है और मुझे महसूस हुआ कि वह हस्तमैथून कर रहा है।’’ महिला ने दावा किया कि उसने आरोपी को थप्पड़ मारा और मदद के लिए चिल्लाई लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया और आरोपी वहां से भाग गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि निकट की पुलिस चौकी बंद थी जबकि जो पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर थे, वह ऑटो चालक के साथ व्यस्त थे। संपर्क करने पर डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना हुडा सिटी सेंटर मेट्रो परिसर में हुई लेकिन महिला ने सुरक्षा अधिकारियों के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने ट्वीट किया जिसके बाद हमने प्रतिक्रिया दी।’’

इस मामले में एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया गुड़गांव पुलिस की महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध से संबंधित प्रकोष्ठ ने मामले का संज्ञान लिया है और मेट्रो पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेट्रो के स्टेशन अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला से संपर्क किया है और आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

भारतक्या है दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर? ₹30,274 करोड़ खर्च, लगभग 82.15 किमी तक फैला

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह