दिल्ली मेट्रो में महिला को गुप्तांग दिखाने वाला शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
By भाषा | Updated: February 16, 2020 00:31 IST2020-02-16T00:31:15+5:302020-02-16T00:31:15+5:30
महिला ने बुधवार रात एक के बाद एक किए गए ट्वीट में दावा किया था कि जब वह एक मेट्रो ट्रेन से गुरुग्राम लौट रही थी तब एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए अपना गुप्तांग दिखाया।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
Highlightsदिल्ली मेट्रो में इस सप्ताह की शुरुआत में एक महिला के सामने अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिलाष कुमार के रूप में हुई। वह गुड़गांव के सेक्टर 22 में रहता है और करनाल का निवासी है।
दिल्ली मेट्रो में इस सप्ताह की शुरुआत में एक महिला के सामने अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिलाष कुमार के रूप में हुई। वह गुड़गांव के सेक्टर 22 में रहता है और करनाल का निवासी है।
महिला ने बुधवार रात एक के बाद एक किए गए ट्वीट में दावा किया था कि जब वह एक मेट्रो ट्रेन से गुरुग्राम लौट रही थी तब एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए अपना गुप्तांग दिखाया।
दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को नोटिस भेजा था। एक ट्वीट में डीएमआरसी ने बताया कि सुल्तानपुर मामले का संदिग्ध गिरफ्तार हुआ। उसने अपने कार्ड के लिए ऑनलाइन भुगतान किया था, जिसके जरिए उसकी पहचान हुई।