लाइव न्यूज़ :

Video: मुंबई के खार में लाइव स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला से छेड़छाड़; जबरन किस करने, स्कूटी पर बैठाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: December 1, 2022 12:08 IST

पुलिस ने मामले में दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के वक्त उसके साथ एक शख्स ने छेड़छाड़ की कोशिश की।पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबईः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लाइम स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला को हाथ पकड़कर किस करने की कोशिश करता दिखा। यही नहीं महिला को जबरन अपनी स्कूटी पर भी बैठाने का प्रयास किया। मुंबई पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित कोरियाई महिला ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर हैं। इसी सिलसिले में वह मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी उसके साथ एक शख्स ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वीडियो में आरोपी महिला का हाथ पकड़कर किस करने और उसे जबरन स्कूटर पर बिठाने की कोशिश करता दिख रहा है। इस दौरान महिला टूटी-फुटी अंग्रेजी भाषा में उसको मना करने की कोशिश करती है। 

वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर खाते पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है। घटना रात करीब आठ बजे की है। महिला मुंबई के उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में शख्स को महिला के करीब आते देखा जा सकता है। वह उसे हाथ पकड़कर स्कूटी पर बैठाने की कोशिश करता है लेकिन महिला मना कर देती है। वहीं कुछ समय बाद वह उसे किस करने की कोशिश करता है। 

पुलिस ने दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है।  खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आदित्य नाम के ट्विटर खाते से पोस्ट किया गया है। उसने वीडियो के साथ मुंबई पुलिस को टैग किया और आरोपी को सजा देने की मांग की। उसने लिखा-  कोरिया की एक स्ट्रीमर को कल रात खार में इन लड़कों द्वारा परेशान किया गया था, जब वह 1000+ लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह निंदनीय है और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह सजा से बच नहीं सकता।

इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए पीड़ित कोरियाई महिला ने लिखा, कल रात स्ट्रीमिंग के दौरान एक शख्स ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि उसके साथ उसके दोस्त भी थे। यह मुझे स्ट्रीमिंग करने को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं और आरोपी को सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा