Video: मुंबई के खार में लाइव स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला से छेड़छाड़; जबरन किस करने, स्कूटी पर बैठाने की कोशिश, दो गिरफ्तार
By अनिल शर्मा | Updated: December 1, 2022 12:08 IST2022-12-01T11:09:06+5:302022-12-01T12:08:50+5:30
पुलिस ने मामले में दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Video: मुंबई के खार में लाइव स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला से छेड़छाड़; जबरन किस करने, स्कूटी पर बैठाने की कोशिश, दो गिरफ्तार
मुंबईः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लाइम स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला को हाथ पकड़कर किस करने की कोशिश करता दिखा। यही नहीं महिला को जबरन अपनी स्कूटी पर भी बैठाने का प्रयास किया। मुंबई पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित कोरियाई महिला ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर हैं। इसी सिलसिले में वह मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी उसके साथ एक शख्स ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वीडियो में आरोपी महिला का हाथ पकड़कर किस करने और उसे जबरन स्कूटर पर बिठाने की कोशिश करता दिख रहा है। इस दौरान महिला टूटी-फुटी अंग्रेजी भाषा में उसको मना करने की कोशिश करती है।
Last night on stream, there was a guy who harassed me. I tried my best not to escalate the situation and leave because he was with his friend. And some people said that it was initiated by me being too friendly and engaging the conversation. Makes me think again about streaming. https://t.co/QQvXbOVp9F
— Mhyochi in 🇮🇳 (@mhyochi) November 30, 2022
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर खाते पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है। घटना रात करीब आठ बजे की है। महिला मुंबई के उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में शख्स को महिला के करीब आते देखा जा सकता है। वह उसे हाथ पकड़कर स्कूटी पर बैठाने की कोशिश करता है लेकिन महिला मना कर देती है। वहीं कुछ समय बाद वह उसे किस करने की कोशिश करता है।
पुलिस ने दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Maharashtra | Two youths - Mobeen Chand Mohammad Shaikh and Mohammad Naqeeb Sadrealam Ansari - arrested for allegedly molesting a Korean woman YouTuber during a live streaming. Khar Police registered an FIR u/s 354 IPC and arrested both of them: Mumbai Police
— ANI (@ANI) December 1, 2022
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आदित्य नाम के ट्विटर खाते से पोस्ट किया गया है। उसने वीडियो के साथ मुंबई पुलिस को टैग किया और आरोपी को सजा देने की मांग की। उसने लिखा- कोरिया की एक स्ट्रीमर को कल रात खार में इन लड़कों द्वारा परेशान किया गया था, जब वह 1000+ लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह निंदनीय है और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह सजा से बच नहीं सकता।
इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए पीड़ित कोरियाई महिला ने लिखा, कल रात स्ट्रीमिंग के दौरान एक शख्स ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि उसके साथ उसके दोस्त भी थे। यह मुझे स्ट्रीमिंग करने को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं और आरोपी को सजा देने की मांग कर रहे हैं।