लाइव न्यूज़ :

पैसों के लिए भाई की चाकू मार हत्या, बाद में दोस्त के घर के पास फेंकी लाश, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 6, 2021 16:48 IST

मोहाली के डेरा बस्सी गांव में एक भाई ने पैसे के लिए अपने सगे भाई की जान ले ली। दोनों के बीच घर पैसे भेजने को लेकर बहस हुई और सलमान ने अपने भाई रिजवान की चाकू मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शुक्रवार को डेरा बस्सी के बेहड़ा गांव की है। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है।उत्तर प्रदेश के रहने वाले सलमान ने चाकू से अपने भाई रिजवान की हत्या कर दी।

चंडीगढ़: मोहाली के डेरा बस्सी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां  एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।

ऐसा तब हुआ जब दोनों घर पर पैसा भेजने को लेकर बहस कर रहे थे। दोनों भाई घर से दूर रहते थे और प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते थे। घटना शुक्रवार को डेरा बस्सी के बेहड़ा गांव की है। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सलमान ने चाकू से अपने भाई रिजवान की हत्या कर दी। यह मामला प्रकाश में तब आया जब रिजवान अपने दोस्त फरमान के घर के पास मृत पाया गया । 

क्या है पूरा मामला

दरअसल सलमान और रिजवान दोनों भाई बड़ा गांव में एक मीट प्लांट में काम करते थे और उसी इलाके के पास रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे सलमान ने फरमान से संपर्क किया और कहा कि रिजवान की हालत नाजुक है। साथ ही उसने कहा कि रिजवान को तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान से बात होने के बाद फरमान अपने ऑटो रिक्शा में अपने दोस्त के घर गया और देखा कि रिजवान के खून को रोकने के लिए उसके पेट पर चारों ओर से कपड़ा बांधा गया था। इसके बाद फरमान रिजवान को एक निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद सलमान ने फरमान से कहा कि वह अपने भाई को दूसरे अस्पताल में ले जाएगा। हालांकि बाद में रिजवान का शव फरमान के घर के पास मिला। पुलिस को सूचना मिलने के  बाद सम्मान को पास के हाइवे पर एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया।

डेरा बस्सी थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जतिन कपूर ने कहा कि सलमान और रिजवान के बीच इस बात को लेकर बहस हुई थी कि कौन पैसे वापस घर भेजेगा। नशे में धुत सलमान ने गुस्से में आकर अपने भाई की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया। 

टॅग्स :चंडीगढ़क्राइम न्यूज हिंदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!