लाइव न्यूज़ :

Delhi: दक्षिणपुरी इलाके में झगड़े के बाद 6 लोगों ने की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 11:07 IST

Delhi: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगम विहार निवासी 22 वर्षीय एक युवक और उसके साथी हमले में शामिल पाए गए।

Open in App

Delhi: दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में झगड़े के बाद छह लोगों ने बदला लेने के लिए 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी लल्ला उर्फ ​​इजहार भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि सोमवार को सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि दक्षिणपुरी निवासी अंकित उर्फ ​​साहिल उर्फ ​​कांची नामक घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रक्षाबंधन पर अंकित का आरोपियों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बदला लेने के लिए अंकित पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने अंकित पर चाकू से हमला किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगम विहार निवासी 22 वर्षीय एक युवक और उसके साथी हमले में शामिल पाए गए।

बाद में पुलिस को सूचना मिली कि घटना के दौरान आरोपी को भी चोटें आई हैं और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूछताछ में पता चला कि दक्षिणपुरी निवासी आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर अंकित पर हमला किया और चाकू से वार किया। आरोपी का इलाज चल रहा है, जबकि उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल