अदालत में साथ रहने को राजी हुए, बाहर निकलते ही रेत दिया पत्नी का गला, कर्नाटक में घटी खौफनाक घटना

By शिवेंद्र राय | Updated: August 14, 2022 15:46 IST2022-08-14T15:44:33+5:302022-08-14T15:46:39+5:30

कर्नाटक के फैमिली कोर्ट में एक शख्स ने चाकू से हमला कर अपनी पत्नी का गला काट दिया। दोनों तलाक के लिए अर्जी देने के बाद काउंसलिंग सत्र में शामिल होने के लिए आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

man slit the throat of his wife with a machete at a family court in Karnataka | अदालत में साथ रहने को राजी हुए, बाहर निकलते ही रेत दिया पत्नी का गला, कर्नाटक में घटी खौफनाक घटना

दंपति की फाइल फोटो

Highlightsआरोपी पति की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई हैमामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा फैमिली कोर्ट का हैकाउंसलिंग के बाद साथ रहने के लिए राजी भी हुए थे दंपति

बेंगलुरु: कर्नाटक के हासन जिले में एक बेहद खौफनाख घटना घटी है। यहां फैमिली कोर्ट में पारिवारिक विवाद सुलझाने आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काट कर उसकी हत्या कर दी। दंपति की फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले में सुनवाई हो रही थी और दोनो काउंसलिंग के लिए आए थे। फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के दौरान दोनो फिर से साथ रहने के लिए राजी भी हो गए थे लेकिन अदालत से बाहर निकलते ही पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।  आरोपी ने अपनी बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, राहगीरों ने बच्ची को बचा लिया और आरोपी को पकड़ लिया।

ये खौफनाख घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है। आरोपी शिवकुमार होलेनरसीपुरा का ही रहने वाला था। मृतका पत्नी की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की सात साल पहले शादी  हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी। शनिवार के लोक अदालत का आयोजन किया गया था जहां जज ने दोनो को बेटी के भविष्य का हवाला देते हुए काफी समझाया। दोनों की लगभग दो घंटे तक काउंसलिंग चली। इसके बाद दंपति साथ रहन के लिए राजी भी हुआ था।

बताया गया कि काउंसलिंग के बाद जब पत्नी बाथरूम गई तब आरोपी शिवकुमार ने उसका पीछा किया और अचानक ही चाकू से हमला कर दिया। पत्नी पर जानलेवा हमले के बाद शिवकुमार ने अपनी बेटी की भी जान लेने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और बेटी की जान बचा ली। 

हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है और जांच कर रही है कि कोर्ट परिसर आरोपी ने हथियार के साथ प्रवेश कैसे ले लिया।

Web Title: man slit the throat of his wife with a machete at a family court in Karnataka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे