दिल्ली: वाहन से टक्कर लगने पर आपस में हुई नोकझोंक, इसके बाद युवक की गोली मारकर की हत्या

By भाषा | Updated: October 26, 2019 22:52 IST2019-10-26T22:51:22+5:302019-10-26T22:52:07+5:30

उत्तर पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्या ने बताया कि गोली लगने के बाद ज्वाला सिंह को पास में ही बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

man shot dead in Delhi due to collision with a vehicle | दिल्ली: वाहन से टक्कर लगने पर आपस में हुई नोकझोंक, इसके बाद युवक की गोली मारकर की हत्या

File Photo

Highlightsदिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हत्या से पहले उस व्यक्ति का बाइक सवार दो अन्य व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था।

दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हत्या से पहले उस व्यक्ति का बाइक सवार दो अन्य व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था। झगड़े का कारण बाइक से हल्का धक्का लगना बताया जा रहा है।

घटना गुरुवार को हुई और पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम सूरज (35), प्रशांत (23), अरुण भाटिया (24), हरीश भाटिया (33), अभिषेक (24) और गोविंदा (30) है।

पुलिस के अनुसार सभी जहांगीरपुरी के निवासी हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्या ने बताया कि गोली लगने के बाद ज्वाला सिंह को पास में ही बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो के साथ हुए झगड़े के बाद सिंह को चेहरे पर गोली मारी गई थी। हालाँकि अभी यह साफ नहीं है कि घटना के पीछे दोनों में से किसका हाथ है। उन्होंने कहा कि जिस पिस्तौल से गोली चली वह सूरज के पास से बरामद की गई है। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जाँच जारी है। 

Web Title: man shot dead in Delhi due to collision with a vehicle

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे