लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: यूपी के बलिया में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार थे तीन नकाबपोश अपराधी

By भाषा | Updated: June 26, 2020 12:38 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में गुरुवार शाम एक शख्स को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ये शख्स एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था और घर लौट रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाशमृतक मिन्टू सिंह चार वर्ष पहले एक हत्याकांड में मुख्य आरोपी था, फिलहाल मर्डर की वजह सामने नहीं आ सकी है

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड थानाक्षेत्र के टकरसन गांव के खेदन वर्मा की शवयात्रा में गांव के मिन्टू सिंह(36) व शम्भू नारायण वर्मा (48) बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी के तट पर स्थित महाबीर घाट पर आए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने मिन्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में शिवनारायण वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया है । घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए । पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि मृतक मिन्टू सिंह चार वर्ष पहले एक हत्याकांड में मुख्य आरोपी था । उन्होंने बताया कि फरार हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास कर रही है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद