लाइव न्यूज़ :

बेरोजगार था पति, खुद को मारी गोली.. सिर से निकलकर प्रेग्नेंट पत्नी को लगी, दोनों ICU में

By गुणातीत ओझा | Updated: May 24, 2020 08:35 IST

गुरुग्राम के रामपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कहासुनी होने पर एक युवक ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी। गोली उसके सिर के दूसरे हिस्से से निकलकर बगल में बैठी गर्भवती पत्नी के गर्दन में जा लगी। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकहासुनी होने पर एक युवक ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी। गोली उसके सिर के दूसरे हिस्से से निकलकर बगल में बैठी गर्भवती पत्नी के गर्दन में जा लगी।पुलिस ने बताया कि युवक कई महीनों से बेरोजगार था, इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और यह घटना घट गई।

नई दिल्ली। गुरुग्राम के रामपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कहासुनी होने पर एक युवक ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी। गोली उसके सिर के दूसरे हिस्से से निकलकर बगल में बैठी गर्भवती पत्नी के गर्दन में जा लगी। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक कई महीनों से बेरोजगार था, इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और यह घटना घट गई। गंभीर अवस्था में युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने बयान देते वक्त कहा कि गोली चलाने के पीछे मुख्य वजह पति की बेरोजगारी थी। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (मानेसर) दीपक सहारण ने कहा कि गोली आदमी के कान में घुस गई और दूसरी तरफ से निकलकर महिला के गर्दन में लगी। “बैलिस्टिक्स रिपोर्ट का इंतजार है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।”

पहचान उजागर न करने की शर्त पर जाच कर रहे अधिकारी ने बताया कि एक शरीर से होकर अन्य व्यक्ति को गोली लगने की ऐसी घटना दुर्लभ हैं, लेकिन असामान्य नहीं हैं, अगर पीड़ित एक-दूसरे के करीब हैं तो ऐसा हो सकता है। जांचकर्ताओं ने बताया कि कुछ महीनों से बेरोजगार चल रहे युवक ने अपनी जान के साथ-साथ अपनी गर्भवती पत्नी की जान को भी जोखिम में डाल दिया है। युवक गंभीर और बेहोश है जबकि उसकी पत्नी सुरक्षित है। दोनों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। घटना तब हुई जब युवक सात महीने की अपनी गर्भवती पत्नी को चेकअप के लिए अस्पताल ले जा रहा था।

जांचकर्ताओं ने कहा कि दंपति फरीदाबाद के हैं और गुरुग्राम के रामपुरा इलाके में पांच महीने पहले किराए के मकान में रहने लगे। उन्होंने कहा कि युवक 2017 में अपनी पहली पत्नी से अलग हो गया और किराने की दुकान चलाने के लिए मथुरा चला गया। वह मथुरा में अपनी दूसरी पत्नी से मिला और उन्होंने 2019 में शादी कर ली।

अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच बहस होने लगी क्योंकि युवक, पत्नी को चेकअप के बाद उसके माता-पिता के घर छोड़ देना चाहता था, जबकि वह उसके साथ रहना चाहती थी। अधिकारी ने कहा, "पत्नी से बहस के दौरान युवक ने अपनी एसयूवी खड़ी कर दी और पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मार ली। पत्नी ने कहा कि वे पिछले चार दिनों से पति बेरोजगारी को लेकर काफी परेशान था।"

पिस्तौल में 7.62 मिमी कारतूस का उपयोग किया गया था। पुलिस जाँच कर रही है कि युवक के पास पिस्तौल का लाइसेंस था या नहीं। बता दें कि एक राहगीर ने कार के भीतर खून बहता देखा पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद