दिल्ली में लाल किला के पास महिला के साथ रेप, वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता की बेटी को किया अगवा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 30, 2020 07:30 IST2020-07-30T07:30:09+5:302020-07-30T07:30:09+5:30

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के प्रति कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान आपराधिक घटनाएं कम हुईं थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Man rapes 23-year-old woman near Red Fort delhi accused arrested | दिल्ली में लाल किला के पास महिला के साथ रेप, वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता की बेटी को किया अगवा

दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं।महिला को एक शख्स ने सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला (उत्तरी दिल्ली) के पास एक पार्क में एक 23 साल की महिला के साथ रेप किया गया है। महिला के साथ रेप करने के बाद आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला की बच्ची की छुड़ा लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला और और आरोपी दोनों ही बेघर हैं। 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं और एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने मुताबिक घटना पिछले शनिवार की है। शनिवार को महिला को एक शख्स ने सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था। पुलिस सूचना पाकर वहां पहुंची थी। 

महिला को घायल अवस्था पुलिस अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों के पीड़िता ने अपने साथ रेप होने की घटना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे रेप किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से मारा। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बेटी का अपहरण कर ले भागा है। हालांकि पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में भी सफल रही। फिलहाल पीड़ित महिला और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा, घटना शनिवार को हुई थी। हमने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

English summary :
According to a report, criminal incidents against women in Delhi were reduced during the corona virus lockdown. But incidents of molestation and rape have increased in Delhi in the last few days.


Web Title: Man rapes 23-year-old woman near Red Fort delhi accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे