लाइव न्यूज़ :

बिहारः टॉफी का लालच देकर बच्चे को गन्ने के खेत में बुलाया और फिर किया कुकर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2018 16:55 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम शशि गोड है और वह महम्मदपुर थाना के कटेया खास गांव निवासी उमेश गोड का बेटा है। पीड़ित के परिजन के मुताबिक पीडित लड़का अपने गांव में बकरी चरा रहा था।

Open in App

बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना के कटेया गांव में एक सात वर्षीय लड़के के साथ सोमवार की रात कुकर्म (अप्राकृतिक यौनाचार) किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम शशि गोड है और वह महम्मदपुर थाना के कटेया खास गांव निवासी उमेश गोड का बेटा है। पीड़ित के परिजन के मुताबिक पीडित लड़का अपने गांव में बकरी चरा रहा था। उसी दौरान पड़ोस के रहने वाला शशि गोड ने टॉफी का लालच देकर बच्चे को गन्ने के खेत में लेकर चला गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। जब लड़के ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। 

इसके बाद पीडित के शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद जख्मी हालत में पीड़ित बालक को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। 

फिलहाल, इमरजेंसी वार्ड में बालक का इलाज चल रहा है। वहीं, महम्मदपुर थाना के एसआई ऋषि मुनि ने कहा है कि आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह