फौजी पिता पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप, ससुराल वालों को बताई आपबीती

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 29, 2018 01:24 IST2018-03-29T01:24:59+5:302018-03-29T01:24:59+5:30

जींद जिला की रहने वाली पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में बताया कि जब वह चार साल पहले नाबालिग थी, तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। 

man rape her daughter in sonipat | फौजी पिता पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप, ससुराल वालों को बताई आपबीती

फौजी पिता पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप, ससुराल वालों को बताई आपबीती

सोनीपत, 29 मार्चः हरियाणा के सोनीपत में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने अपने पिता के ऊपर शादी से पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही साथ शादी के बाद भी जोर-जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोपी पिता फौज में नौकरी कर रहा है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खबरों के अनुसार, जींद जिला की रहने वाली पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी सोनीपत में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि जब वह चार साल पहले नाबालिग थी, तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। 

उसने बताया कि आरोपी पिता फौज में नौकरी करता है। जब भी वह अपने साथ हो रहे कृत्य का विरोध करती थी तो उसका पिता धमकाता था और किसी को भी न बताने के लिए कहता था। इसलिए वह अभी तक डर रही थी और चुप रहती थी। शादी होने के बाद जब ससुराल पहुंच गई तब ससुरालजनों को पूरे वाकये के बारे में बताया।  

उसने आगे पुलिस को आगे बताया कि अभी पिछले दिनों शादी के बाद वह एक शादी समारोह में गई थी, जहां उसका आरोपी पिता भी आया हुआ था। उसने यहां भी उसके साथ जोर-जबरदस्ती की, लेकिन वह किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर भाग गई। इसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम अपने ससुराल वालों को बता दिया। 

ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को महिला थाना ले गए, जहां उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: man rape her daughter in sonipat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे