लाइव न्यूज़ :

रिश्तों का खूनः यूपी में संपत्ति और शान के लिए मां-बाप-भाई को काट डाला, राजस्थान में सनकी मां ने किया बेटी का कत्ल

By गुणातीत ओझा | Updated: May 1, 2020 15:20 IST

क्रोध की आग में दो अलग-अलग घटनाओं में खून के रिश्ते जलकर भस्म हो गए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवक ने संपत्ति के लालाच में अपने मां-बाप-भाई और दो मासूम भतीजों को मार डाला, तो राजस्थान में एक सनकी मां ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में बंथरा थानाक्षेत्र के गुदौली गांव में संपत्ति को लेकर विवाद के चलते 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के छह लोगों की धारदार हथियार से कथित रूप से हत्या कर दी ।राजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया।

क्रोध की आग में दो अलग-अलग घटनाओं में खून के रिश्ते जलकर भस्म हो गए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवक ने संपत्ति के लालाच में अपने मां-बाप-भाई और दो मासूम भतीजों को मार डाला, तो राजस्थान में एक सनकी मां ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही घटनाओं में संबंधित पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

संपत्ति के लिए परिवार के छह लोगों का कत्ल

लखनऊ में बंथरा थानाक्षेत्र के गुदौली गांव में संपत्ति को लेकर विवाद के चलते 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के छह लोगों की धारदार हथियार से कथित रूप से हत्या कर दी । इसके बाद आरोपी अजय सिंह (26) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि अजय की अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने उन पर धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने पिता, मां और अपने बड़े भाई, उसकी पत्नी एवं दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की कथित रूप से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अमर (60), रामसखी (55), अरूण (40), राम दुलारी (35), सौरभ (सात) और सारिका (दो) के रूप में की गई है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि परिवार के छह लोगों की हत्या हुई है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

मां ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या की

राजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा, ‘‘ घटना 19 मार्च की है। पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मृतका की मां और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

प्यार बना किशोरी की हत्या का कारण

अधिकारी ने अनुसार शिशराम और स्वराम दोनों भाई हैं, जो काफी समय पहले पुणे चले गए थे। मृतका रिंकू के पुणे में एक लड़के के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके साथ वह दो महीने पहले चली गई थी। रिंकू के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। लड़की के नाबालिग होने की वजह से लड़के को गिरफ्तार कर किशोरी को घर वालों के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़के को जमानत मिलने पर रिंकू ने अपने परिवार से उससे शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह उसे स्थानीय देवता के दर्शन के बहाने 18 मार्च को राजस्थान ले आए और 19 मार्च को घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पुणे लौट आए। घटना में परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह