लाइव न्यूज़ :

UP: युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने कहा-पशु कुर्बानी को लेकर हुआ विवाद 

By भाषा | Updated: August 22, 2018 12:57 IST

एसएसपी ने मृतक के पुत्र माशरिब द्वारा थाना लिसाड़ी गेट को दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि बीती रात करीब 12 बजे लिसाड़ी निवासी अरशद (50) पुत्र अफसर अपने घर के बाहर खड़ा था तभी वहां गांव का ही इमरान अपने दो साथियों के साथ आया और चाकुओं से अरशद पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 

Open in App

मेरठ, 22 अगस्त: मेरठ के पास लिसाड़ी गांव में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष जहां मृतक की बेटी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने को वजह बता रहा है, वहीं पुलिस इस मामले में पशु कुर्बानी को लेकर हुई बहस को वजह बता रही है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि कल देर रात हुई इस घटना के बाद मृतक पक्ष ने जो तहरीर दी थी उसमें छेड़छाड़ का कोई जिक्र नही किया गया था। लेकिन बुधवार को मृतक पक्ष घटना की वजह छेड़छाड़ को बता रहा है। 

एसएसपी ने मृतक के पुत्र माशरिब द्वारा थाना लिसाड़ी गेट को दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि बीती रात करीब 12 बजे लिसाड़ी निवासी अरशद (50) पुत्र अफसर अपने घर के बाहर खड़ा था तभी वहां गांव का ही इमरान अपने दो साथियों के साथ आया और चाकुओं से अरशद पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 

घटना के बाद आरोपी हमलावर व उसके साथी मौके से फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी अरशद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एसएसपी के अनुसार घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इमरान और अरशद की पशु कुरबानी को लेकर बहस हुई थी।

उधर दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने आज आरोप लगाया कि अरशद की 16 वर्षीय बेटी के साथ इमरान छेड़छाड़ करता था। कल रात भी उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया जिसका अरशद ने विरोध किया था। परिजनों का दावा है कि विरोध करने के कारण उसे जान गंवानी पड़ी।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह