लाइव न्यूज़ :

बिहारः बक्सर जिले में युवक ने पत्नी को बीच सड़क पर खींचकर काट डाला, तमाशबीन बनी रही भीड़

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2020 14:46 IST

ब्रह्मपुर पश्चिम टोला निवासी बेचू यादव का बेटा अलगू यादव (45 वर्ष) दिल्ली में किसी कम्पनी में काम करता था. लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बक्सर में एक हृदय घटना घटी है, जहां एक शख्स ने बीच बाजार अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना बक्‍सर जिले के ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवाला के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह हुई.

पटनाः बिहार के बक्सर में एक हृदय घटना घटी है, जहां एक शख्स ने बीच बाजार अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. वह पत्‍नी को खींचकर बीच सड़क पर ले गया, फिर फरसा के वार से उसका सिर काट डाला. दिल दहला देने वाली यह घटना बक्‍सर जिले के ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवाला के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह हुई. 

घटना के बाद भी हत्‍यारे को फरसे के डर से कोई उसे पकड़ने की हिम्‍मत नहीं जुटा पाया. बाद में उसने खुद ही थाना में जाकर सरेंडर कर दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर पश्चिम टोला निवासी बेचू यादव का बेटा अलगू यादव (45 वर्ष) दिल्ली में किसी कम्पनी में काम करता था. लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया था. बताया जाता है कि यहां उसका पत्नी चांदनी देवी (40 वर्ष) के साथ उसका काफी दिनों से संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा था. इस मामले में कोर्ट में भी मुकदमा लंबित है. इसी बात को लेकर सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. 

विवाद के बाद जब चांदनी घर से बाहर निकली तो अलगू यादव अचानक हाथ में फरसा लिए आ धमका. वह पत्‍नी को बीच सड़क पर खींच ले गया और गर्दन पर फरसा से जोरदार प्रहार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया. घटना को सड़क पर मौजूद लोगों ने देखा, लेकिन किसी को भी उसे पकड़ने की हिम्‍मत नहीं हुई. हत्‍यारा युवक खून से सने फरसे को लहराते हुए लोगों को करीब आने पर काट देने की धमकी देता रहा.

इस बीच भीड़ बढ़ती गई और जब उसे लगा कि वह निकलकर भाग नहीं पायेगा, तब फरसा लहराते हुए खुद ही ब्रह्मपुर थाना की ओर भाग निकला और पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. बीच सड़क पर महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

दिन-दहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों में आक्रोश भी है, जिसपर पुलिस नियंत्रण पाने के प्रयास में लगी है. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा और डुमरांव डीएसपी केके सिंह घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं.

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह