लाइव न्यूज़ :

शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया मना, तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 15, 2018 15:40 IST

पुलिस ने आरोपी को रविवार को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

Open in App

नोएडा, 15 जुलाईः एक पत्नी को अपने पति से शारीरिक संबंध मनाने के लिए मना करना इतना भारी पड़ेगा शायद उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, एक युवक ने अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा और उसने मना कर दिया। यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने उसकी हत्या कर दी। 

मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है, जहां एक कैंसर पीड़ित पति ने कथित रूप से शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना 11 जुलाई की है। पुलिस को खबर मिली थी कि नोएडा के छिजारसी गांव निवासी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं, इस वारदात का ओरोपी पति अजय उर्फ महेश फरार चल रहा था। 

उन्होंने बताया कि थाना फेस तीन पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है। बीमारी के चलते ही पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसी वजह से उसने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी है। साथ ही साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडसेक्सनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह