लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड के घर वालों ने लड़के को फोन कर बुलाया, पहुंचते ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2018 18:12 IST

मृतक के पिता राम बालक महतो ने बताया कि मेरा पुत्र रोहित पटना में बीएससी नर्सिंग का कोर्स करता था। वहीं, रह कर पढ़ाई भी करता था। छठ पर्व के अवसर पर खुशी मनाने के लिए वह मंगलवार को घर आया था।

Open in App

बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की मोख्तियारपुर पंचायत के बनौली गांव में प्रेम प्रसंग में एक 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके पहले प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने मोबाइल पर फोन कर के घर पर बुलाया और रास्ते में ही लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में मृतक के पिता राम बालक महतो ने बताया कि मेरा पुत्र रोहित पटना में बीएससी नर्सिंग का कोर्स करता था। वहीं, रह कर पढ़ाई भी करता था। छठ पर्व के अवसर पर खुशी मनाने के लिए वह मंगलवार को घर आया था। लेकिन, खुशी गम में बदल गई और गांव के ही सरयुग महतो द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से रोहित को लोहे के खंती से पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

घटना की सूचना पाकर भगवानपुर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हत्या के आरोपित सरयुग महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश को झेलना पड़ा। उग्र लोगों ने भगवानपुर थाने के जीप पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस जीप का शीशा टूट गया। 

इधर, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यह घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। उसी में हत्या हुई है। वहीं, तेघडा डीएसपी आशीष आंनद ने बताया कि रोहित एवं सरयुग महतो की पुत्री सरिता के बीच पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रोहित ना सिर्फ सरिता के घर जाता था बल्कि वह उसकी ससुराल भी चला जाता था। इससे परेशान सरयुग ने इस घटना को अंजाम दिया है।

सरयुग ने रोहित पर मारपीट की प्राथमिकी पूर्व में भी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर हत्या के आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक बनौली गांव का ही रहने वाला था।

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े