लाइव न्यूज़ :

देवर-भाभी का चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो उसे दी ऐसी सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2018 18:47 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक 30 वर्षीय अशोक उरांव की पत्नी प्रमिला देवी और अशोक उरांव का छोटा भाई बिजला उरांव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस बात का विरोध बिजला उरांव की पत्नी सिंगोली देवी किया करती थी। लेकिन, दोनों के प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा की किसी की सुनने को लिए तैयार नहीं था। 

Open in App

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बावनगंज पंचायत के टापू टोला गांव में प्रेम प्रसंग मामले में 30 वर्षीय युवक की हत्या उसकी पत्नी और बड़े भाई ने पीट-पीटकर कर दी। सूचना मिलते हीं पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और गांव में ही छिपे हत्या आरोपित को गांव वालों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक 30 वर्षीय अशोक उरांव की पत्नी प्रमिला देवी और अशोक उरांव का छोटा भाई बिजला उरांव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस बात का विरोध बिजला उरांव की पत्नी सिंगोली देवी किया करती थी। लेकिन, दोनों के प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा की किसी की सुनने को लिए तैयार नहीं था। 

शाम के वक्त अशोक उरांव ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। विवाद काफी होने के बाद बिजला उरांव व प्रमिला देवी ने अशोक उरांव पर हमला कर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। उसके बाद शव को छोड़ कर दोनों गांव में ही छुप गए। 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोढ़ा थाना पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ टापू गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से पूछताछ के बाद घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कोढ़ा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। 

ग्रामीणों की सूचना पर गांव में छिपे हत्यारोपित बिजला उरांव व प्रमिला देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर मृतक अशोक उरांव की दीदी लिलिया देवी के फर्द बयान पर कोढ़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराने की बात कही गई है। 

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली