नींद में सिर पर टॉमी से वार कर दोस्त को मारा, पुलिस मैदान में शव फेंका, कमरे में फैले खून के निशान को साफ कर सोया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 20:13 IST2021-08-09T20:11:54+5:302021-08-09T20:13:06+5:30
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल मार्ग के दाभा का मामला है। पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय रूममेट की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सुबह 10.30 बजे शव मिलने का पता चलने पर पुलिस पहुंची।
नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल मार्ग के दाभा में गैराज के कर्मचारी ने साथी की नींद में ही हत्या कर दी। दाभा चौक पर आशीष दुर्गे का दुपहिया का गैराज है। वहां मृतक राजू नंदू नंदेश्वर (35) बालाघाट और आरोपी देवांश चंद्रभान वाघोड़े (26) वर्धा काम करते हैं।
शनिवार की रात नशे की अवस्था में दोनों के बीच विवाद हो गया। देवांश ने मध्यरात्रि के बाद सिर पर टॉमी से वार कर राजू की हत्या कर दी। शव को ग्रामीण पुलिस के मैदान में फेंक दिया। कमरे में फैले खून के निशान को साफ कर दिया। जब मालिक ने राजू के संबंध में पूछा तो उसके रात से लापता होना बताया।
सुबह 10.30 बजे शव मिलने का पता चलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देवांश को हिरासत में ले लिया। नंदेश्वर और वाघोड़े दोनों एक गैरेज में कार मैकेनिक का काम करते हैं। घटना का पता तब चला जब कुछ स्थानीय लोगों ने कमरे के पास जमीन पर पड़ा एक शव देखा।