लाइव न्यूज़ :

भोजन के साथ सलाद नहीं दिया तो पति ने की पत्नी की हत्या, बेटे को भी किया गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 20:11 IST

उत्तर प्रदेश के शामली में जरा सी बात ने इतना तूल पकड़ा की एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है। 

Open in App
ठळक मुद्देभोजन के साथ सलाद नहीं देने पर पत्नी की हत्या की मां को बचाने के लिए आया बेटा भी गंभीर रूप से घायलपुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

छोटी-छोटी बातें कभी-कभी जीवन भर का गम दे जाती हैं। लोग कई बार गुस्से में इतने बड़े कदम उठा लेते हैं कि पूरा परिवार उसकी कीमत चुकाता है। उत्तर प्रदेश के शामली में जरा सी बात ने इतना तूल पकड़ा की एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है। 

पुलिस के अनुसार, शामली के जलालपुर गांव में सोमवार रात को भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर मुरली सिंह नाराज हो गया था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी सुदेश पर कुदाल से हमला कर दिया। 

पिता ने बेटे पर भी किया हमला

उनके 20 वर्षीय बेटे अजय ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की। हालांकि मुरली ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसमें अजय को भी गंभीर चोट आई है। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जलालपुर के बाबरी थाने में मुरली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक वह अब आरोपी मुरली की तलाश में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :हत्याउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर