लाइव न्यूज़ :

इंदौर में शराब पीने के दौरान दोस्त से हुई कहासुनी, शख्स ने लोहे की राड से हमला कर की उसकी हत्या

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 17, 2022 14:22 IST

शुक्रवार रात आशीष भोपाल से आए दोस्त अमित के साथ शराब पीने का कार्यक्रम बनाया और शराब खरीद और सुखलिया स्थित अमित के घर में शराब पीने बैठ गए। नशे में कहासुनी हो गई और अमित ने आशीष पर लोहे की राड से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे सुखलिया की है।पुलिस ने लाश जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब के नशे में एक शख्स ने कहासुनी के बाद दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोस्त की लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया है कि लाश को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे सुखलिया की है। मूलत: ग्वालियर निवासी आशीष पुत्र विमलेंद्र तिवारी कालिंदी गोल्ड (बाणगंगा) सिटी में रहता था। वह एमवाय अस्पताल के सामने स्थित लैब में काम करता था। काम के दौरान ही उसे शराब और गांजा की लत लगा गई थी।

शुक्रवार रात आशीष भोपाल से आए दोस्त अमित के साथ शराब पीने का कार्यक्रम बनाया। शराब खरीदने के बाद सुखलिया स्थित अमित के घर में दोनों पीने लगे। नशे में कहासुनी हो गई और अमित ने आशीष पर लोहे की राड से हमला कर दिया।

हत्या के बाद अमित लाश लेकर जा रहा था। उसके पिता राजेंद्र और बड़े भाई ने देख लिया। उसे फटकार लगाई और दोनों पिता-पुत्र थाने पहुंच गए। जब तक अमित स्कूटर पर लाश रख कर सत्यम विहार कालोनी में फैंक कर घर में छुप गया। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और अमित को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद अमित ने लाश कहां फैंकी यह भी बता दिया। पुलिस ने लाश बरामद की और उसको गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :इंदौरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा