लाइव न्यूज़ :

पहले झांसा देकर बेचीं किडनी, फिर पैसे लेकर फरार हुआ लिव-इन पार्टनर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 18:21 IST

कोच्चि में महिला ने अपने लिव इन पार्टनर पर जबरदस्ती किडनी बेचने और पैसे लेकर फरार होने का लगाया आरोप

Open in App
ठळक मुद्देधोखे में रख बेच दी महिला की किडनी8 लाख रुपये लेकर फरार हुआ लिव-इन पार्टनरघर की माली हालत सुधारने का हवाला देकर किडनी बेचने के लिए किया मजबूर

केरल के कोच्चि में एक 43 वर्षीय महिला ने अपने लिव इन पार्टनर पर जबरदस्ती किडनी बेचने और पैसे लेकर फरार होने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता सोफिया ने बताया कि उसके पार्टनर मुहम्मद रनीश के लगातार दबाव बनाने पर उसने 2 साल पहले अपनी एक किडनी बेच दी जिसके एवज में उन्हें 8 लाख रुपए मिले।सोफिया के मुताबिक, "रनीश ने मुझे घर की माली हालत सुधारने की बात कह कर किडनी बेचने के लिए मनाया था, उसने मुझसे शादी का भी वादा किया था।"

सोफिया का कहना है कि उसे सर्जरी के दिन यानी 4 अप्रैल 2019 तक किडनी किसे दी जा रही है नहीं पता था। सोफिया के मुताबिक पैसों के लेनदेन में भी रनीश ने उसे शामिल नहीं किया और किडनी लेने वाले से अपने बैंक खाते में ही पैसे मंगवा लिए।

सोफिया के अनुसार वह केवल चौथी तक पढ़ी हैं और ठीक से पढ़ लिख नहीं सकती। सोफिया ने आरोप लगाया की किडनी बेचने का फैसला उसकी सहमति से हुआ है यह दिखाने के लिए रनीश ने एक एफिडेविट भी साइन करवाया था।

किडनी लेने वाले व्यक्ति ने एफिडेविट में लिखा हैं कि,"सोफिया को मैं पहले से जनता हूं, वह मेरे भाई के साथ 5 साल से काम कर रही हैं। मेरे और सोफिया के काफी अच्छे संबंध है, हमारे परिवार भी एक दूसरे से परिचित हैं।"

रनीश के छोड़ कर जाने के बाद सोफिया ने पोलिस से इंसाफ की गुहार लगाई हैं, पुलिस जांच में जुट गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?