बीवी को किया सेक्स के लिए मजबूर, अदालत ने दिया 'मैरिटल रेप' का केस दर्ज करने का आदेश
By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2018 16:34 IST2018-12-06T16:34:49+5:302018-12-06T16:34:49+5:30
पीड़िता की आरोपी से हाल ही में शादी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार मैरिटल रेप के तहत दर्ज होने वाला यह देश का संभवतः पहला मामला है। आरोपी पर दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज कराया गया है।

बीवी को किया सेक्स के लिए मजबूर, अदालत ने दिया 'मैरिटल रेप' का केस दर्ज करने का आदेश
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में व्यक्ति के खिलाफ मैरिटल रेप का केस दर्ज हुआ है। इस व्यक्ति की पत्नी ने उसपर आरोप लगाया है कि वह उसे जबरदस्ती सेक्स के लिए मजबूर करता है।इसके साथ ही महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज़ उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके गर्भवती होने के बाद भी उसने उसके साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाया गया।
महिला ने बताया कि उसने इसके खिलाफ कई बार आवाज उठाई पर जब कोई मदद नहीं मिला तो उसने कानून का सहारा लिया। वहीं, बताया जा रहा है कि कानून बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी महिला ने अपने पति के खिलाफ मैरिटल रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इसके अलावा महिला सपोटर संस्थानों ने एफआईआर को केज का पहला चरण बताया है।बता दें कि फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
महिला अधिकार संगठन से जुड़ी अनुराधा कपूर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया है 'किसी की मर्जी के खिलाफ सेक्स करना रेप की श्रेणी में है। सिर्फ इसलिए कि वह पति है इस वजह से महिला के न कहने के अधिकार का हनन नहीं किया जा सकता।'