लाइव न्यूज़ :

बिहार के पश्चिम चंपारण में आदमखोर बाघ ने ली मां-बेटी की जान, इलाके में फैली दहशत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2022 16:26 IST

बिहार के पश्चिम चम्पारण में आदमखोर बाघ ने शनिवार की सुबह एक मां-बेटी पर हमला कर दिया, जिसके कारण दोनों मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। वन विभाग आदमखोर बाघ को मारने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम चम्पारण जिले में आदमखोर बाघ ने शनिवार की सुबह फिर किया दो लोगों पर हमला खुंखार बाघ ने मां-बेटी को बनाया निशाना, दोनों की हुई मौके पर मौत वन विभाग और बिहार पुलिस बाघ को मारने में जुटी, लेकिन अभी तक नहीं मिली है सफलता

पटना:बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर बाघ ने शनिवार की सुबह एक बार फिर दो लोगों को अपना निशाना बनाया है। इस बार खुंखार बाघ ने एक मां-बेटी पर हमला कर दिया, हमले में दोनों मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं गोवर्धना थाना के बलुआ गांव की रहने वाली थीं। इसके साथ ही बाघ के हमले से मरने वालों संख्या बढकर अब 9 हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बलुआ गांव के स्वर्गीय बहादुर यादव की पत्नी सिमरिकी देवी एवं उनकी 25 साल की बेटी बबिता देवी को बाघ ने अपना शिकार बनाया।

ग्रामीणों में बाघ के आतंक से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं और वो समूह में ही बाहर निकल रहे हैं। यह बाघ इतना आक्रामक है कि इसने लगातार दूसरे दिन कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। बाघ के डर का आलम कुछ इस तरह का है कि ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना भी बेहद मुश्किल हो गया है और लोग उसके खौफ से घरों में सिमटे हुए हैं।

स्थिति की भयावहता का आंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रामीण अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करने के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाघ के डर से ग्रामीण वन विभाग से जियो और जीने दो की गुहार लगा रहे हैं। बाघ को मारने के लिए बिहार एसटीएफ वहां तैनात है। बाघ भी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है। जिससे उसको पकड़ना मुश्किल हो गया है।

बता दें कि आये दिन भोले-भाले ग्रामीण इसका शिकार बन रहे हैं। वहीं शुक्रवार को इस आदमखोर बाघ को मारने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है। बिहार के चीफ वाइल्ड लाईफ वार्डन पीके गुप्ता ने बाघ को मारने का आदेश जारी कर दिया है। लोगों में बढ़ते गुस्से को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

टॅग्स :बिहारForest DepartmentBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा