लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन बना जान का दुश्मन, पॉर्न की नकल करना युवक को पड़ा भारी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2019 16:01 IST

युवक मोबाइल में जो गेम खेल रहा था और जिस पोज में उसकी मौत हुई उसे देखकर मनोचिकित्सक ने बताया कि कुछ मानसिक रूप से विकृत लोग बीडीएसएम का अभ्यास करते हैं. बीडीएसएम का अर्थ है कि गलत तरीके से अपने शरीर को कष्ट देकर कामेच्छा को प्राप्त करना. 

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्ट फोन धीरे-धीरे जानलेवा साबित होता जा रहा है. कभी मोबाइल पर गेम खेलना तो कभी सेल्फी व टिक-टॉक जानलेवा साबित हो चुका है. अब एक अलग ही मामला सामने आया है, जिसमें बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में एक मेडिकल कंपनी में 34 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ब्लू फिल्म की नकल कर रहा था कि इसी दौरान उसकी गर्दन दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

स्मार्ट फोन धीरे-धीरे जानलेवा साबित होता जा रहा है. कभी मोबाइल पर गेम खेलना तो कभी सेल्फी व टिक-टॉक जानलेवा साबित हो चुका है. अब एक अलग ही मामला सामने आया है, जिसमें बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में एक मेडिकल कंपनी में 34 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ब्लू फिल्म की नकल कर रहा था कि इसी दौरान उसकी गर्दन दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसका खुलासा उस समय हुआ जब खुदकुशी की सूचना मिलने पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के मोबाइल फोन को बरामद किया और उसे खंगाला.

बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा ऑन करने पर उसके मोबाइल फोन में एक गंदा वीडियो चल रहा था और स्पष्ट था कि वह उसे ही देख रहा था. उस वीडियो में लड़की नग्न थी और उसने अपने पांव को बांध रखा. गर्दन में भी एक पट्टी लगा रखी थी. मृतक युवक भी लड़की की ही मुद्रा में पाया गया था. 

सूत्रों के अनुसार, इसके लिए उसने बेडशीट की जो रस्सी बनाई थी, उसके नीचे मोटा कपड़ा लगा रखा था. लेकिन बेडशीट की रस्सी अपने जगह से खिसक गई और गर्दन दब जाने से मौत हो गई. उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला. बताया जाता है यह पटना जिला के लिए पहला मामला है, जिसमें इस तरह से मौत होने की बातें सामने आई है. पुलिस भी आश्चर्यचकित है. 

डीएसपी विधि व्यवस्था राकेश कुमार ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन से ऐसे कई वीडियो मिले हैं. जिस तरह से मोबाइल में वीडियो में पोज बनाये गये थे, उसी पोज में युवक मृत मिला है. स्पष्ट है कि युवक भी उस वीडियो को देखकर उसी तरह की नकल कर रहा था. 

इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब युवक का रूम पार्टनर राहुल दास दरभंगा से अपना काम निबटाकर घर पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा व खिड़की अंदर से बंद था. इसके बाद जानकारी मिली कि युवक फांसी के फंदे में लटका हुआ है और उसकी जान चली गई है. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और दरवाजा खोला गया. 

पुलिस ने एफएसएल को भी जांच के लिए बुलाया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बंद लिफाफा, मोबाइल फोन व एक कलम को बरामद किया है. पुलिस ने जब मोबाइल फोन खंगाला तो युवक की मौत के सारे राज खुल गये. युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला था और 2014 से नेहरू नगर के एक मकान के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में रह रहा था. 

उसके रूम पार्टनर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि युवक पबजी गेम खेलता रहता था. विधि व्यवस्था डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस तरह का पहला केस उन्होंने देखा है. इसके पहले उनके नौकरी काल में इस तरह का केस नहीं आया था. इस मामले में यूडी केस दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन ने भी कुछ विशेष जानकारी अपने बयान में नहीं दिया है.

युवक मोबाइल में जो गेम खेल रहा था और जिस पोज में उसकी मौत हुई उसे देखकर मनोचिकित्सक ने बताया कि कुछ मानसिक रूप से विकृत लोग बीडीएसएम का अभ्यास करते हैं. बीडीएसएम का अर्थ है कि गलत तरीके से अपने शरीर को कष्ट देकर कामेच्छा को प्राप्त करना. 

चिकित्सीय भाषा में इस तरह के अभ्यास करने वाले वालों में मानसिक विकृति पाई जाती है. मनोचिकित्सकों के अनुसार मोबाइल फोन अब लोगों में अकेलापन को बढ़ाने में काफी सहायक हैं. आज घर के सभी लोग मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहते हैं. इंटरनेट के अच्छे व खराब चीजों को सर्च करने लगते हैं. 

अगर एक बार इंटरनेट पर गलती से भी खराब वीडियो आ जाता है तो फिर बार-बार उस तरह के वीडियो स्क्रीन पर दिखने लगते हैं. जिससे अंत में उस वीडियो की ओर आकर्षण बढ़ता जाता है और उसी तरह करने की भी सोचने लगते हैं. इसके साथ ही मानसिक विकृति आने लगती है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा