लाइव न्यूज़ :

तांत्रिक ने बताई पत्नी के बीमार होने की ये वजह, पति ने अपने ही भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2019 15:02 IST

पुलिस का भी कहना है कि घटना अंधविश्वास के कारण घटी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App

झारखंड के सिमडेगा जिले के अलिंगुढ पहाड़टोली गांव में में अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते के एक भतीजे की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के चाचा और ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जादू-टोने और अंधविश्वास की चपेट में आकर एक युवक ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को इलाज के लिए एक ओझा को दिखाया. 

उस दौरान ओझा ने कहा था कि उसके भतीजे ने जादू टोना कर उसकी पत्नी को बीमार कर दिया है. जिसके बाद युवक ने गुस्से में आ गया और उसकी हत्या का प्लान बनाया. प्लान के अनुसार आरोपी ने अपने भतीजे को बहाने से घर बुलाया और आते ही उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने भतीजे की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी पत्नी स्वस्थ हो सके. वहीं मृतक की पत्नी ने कहा कि उसके पति की हत्या अंधविश्वास के चलते हुई है.

वहीं, पुलिस का भी कहना है कि घटना अंधविश्वास के कारण घटी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही साथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.  

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद