लाइव न्यूज़ :

Jaipur: मां की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली!, ट्रेन के आगे कूदा, जयपुर की घटना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 20:45 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उसकी 68 वर्षीय मां का शव घर में मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उसकी 68 वर्षीय मां का शव घर में मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवक ने कथित तौर अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान अभिजीत (38) के रूप में हुई है। वह मुहाना थाना क्षेत्र की पार्श्वनाथ कॉलोनी में किराये के फ्लैट में अपनी मां पुष्पांजलि के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार संदेह है कि अभिजीत ने अपनी मां का गला चाकू से रेत दिया और कमरा बंद कर रेल पटरियों पर चला गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित कुमार शर्मा ने बताया, "सोमवार को जवाहर सर्किल पुलिस को सूचना मिली कि ब्रेन टावर अस्पताल के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है।

जब टीम मौके पर पहुंची, तो उसकी जेब से दस्तावेज और घर की चाबियां मिलीं, जिससे उसकी पहचान अभिजीत के रूप में हुई।" पुलिस ने अभिजीत के घर का पता लगाया। शर्मा ने कहा, "जब हमारी टीम फ्लैट पर पहुंची तो उन्होंने उसकी मां पुष्पांजलि का शव सड़ी-गली अवस्था में पाया। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया।" प्रारंभिक जांच से लगता है कि अभिजीत ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, "शव की स्थिति से पता चलता है कि महिला की मौत कम से कम एक दिन पहले ही हो चुकी थी।" पुलिस ने कहा कि अभिजीत पहले एक कॉल सेंटर में काम करता था, लेकिन फिलहाल वह बेरोजगार था। पुलिस घटना के कारणों की जांच के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

टॅग्स :हत्याजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट