लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः रोहिणी में रॉड से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2018 05:11 IST

पुलिस ने बताया कि शनिवार को झगड़े की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची, जहां महेंद्र सिंह उन्हें घायल अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल प्रभाव से महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्चः उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक युवक का कुछ अन्य व्यक्तियों से झगड़ा हो गया। उन लोगों ने 21 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह की हत्या रोहिणी सेक्टर 16 में उनके घर के पास ही हुई।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को झगड़े की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची, जहां सिंह उन्हें घायल अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल प्रभाव से महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था, उसमें सिंह भी शामिल था। उस मामले में वह जमानत पर बाहर था।

इसके अलावा एक अन्य खबर में रोहिणी के एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सहायक के तौर पर काम करने वाला 23 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि तीसरी मंजिल पर कर्मचारियों के कमरे में मनदीप का शव मिला।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव उस समय बरामद किया गया जब दरवाजा खोला गया। मृतक के  सिर पर जख्म का निशान भी मिला। वहां से एक सुई भी बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि यह ड्रग ओवरडोज का मामला हो सकता है। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह