दिल्लीः रोहिणी में रॉड से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: March 26, 2018 05:11 IST2018-03-26T05:11:07+5:302018-03-26T05:11:07+5:30
पुलिस ने बताया कि शनिवार को झगड़े की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची, जहां महेंद्र सिंह उन्हें घायल अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल प्रभाव से महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्लीः रोहिणी में रॉड से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 26 मार्चः उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक युवक का कुछ अन्य व्यक्तियों से झगड़ा हो गया। उन लोगों ने 21 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह की हत्या रोहिणी सेक्टर 16 में उनके घर के पास ही हुई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को झगड़े की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची, जहां सिंह उन्हें घायल अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल प्रभाव से महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था, उसमें सिंह भी शामिल था। उस मामले में वह जमानत पर बाहर था।
इसके अलावा एक अन्य खबर में रोहिणी के एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सहायक के तौर पर काम करने वाला 23 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि तीसरी मंजिल पर कर्मचारियों के कमरे में मनदीप का शव मिला।
पुलिस के अनुसार, युवक का शव उस समय बरामद किया गया जब दरवाजा खोला गया। मृतक के सिर पर जख्म का निशान भी मिला। वहां से एक सुई भी बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि यह ड्रग ओवरडोज का मामला हो सकता है।