लाइव न्यूज़ :

आगरा से अगवा बस अगवा मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2020 16:12 IST

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात को बस को अगवा करने के मामले में कम से कम 12 लोग शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देबस अगवा करने के मामले का मुख्य आरोपी गुप्ता जयपुर का रहने वाला है लेकिन फिलहाल आगरा में रहता है। मंगलवार देर रात फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने 34 यात्रियों से भरी एक निजी बस को अगवा कर लिया।

 बस को अगवा करने के मामले के मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, आरोपी इसमें घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी और आगरा और फिरोजाबाद पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता और उसका सहयोगी यतीन्द्र यादव मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी। इस दौरान गुप्ता घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी यादव फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगी हैं और जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात को बस को अगवा करने के मामले में कम से कम 12 लोग शामिल थे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले बस मालिक अशोक अरोड़ा और प्रदीप गुप्ता के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था। अगवा की गयी बस को 12 घंटे बाद बुधवार दोपहर बाद इटावा के एक ढाबे से बरामद कर लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार सभी 34 यात्री सुरक्षित थे और उन्हें अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया था। बस अगवा करने के मामले का मुख्य आरोपी गुप्ता जयपुर का रहने वाला है लेकिन फिलहाल आगरा में रहता है।

अधिकारियों के अनुसार वह परिवहन विभाग के आरटीओ कार्यालय में दलाली का काम करता है। गौरतलब है कि आगरा में मंगलवार देर रात फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने 34 यात्रियों से भरी एक निजी बस को अगवा कर लिया। यह घटना मलपुरा थानाक्षेत्र की थी। बस हरियाणा के गुरूग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना जा रही थी। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बताया था कि मंगलवार रात साढे़ दस बजे बस जब दक्षिण बाईपास पर रायभा टोल प्लाजा के निकट थी, दो एसयूवी में सवार आठ से नौ लोगों ने उसके आगे अपना वाहन लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। इन लोगों ने दावा किया कि वे फाइनेंस कंपनी के लोग हैं। उन्होंने बस ड्राइवर से नीचे उतरने को कहा लेकिन बस ड्राइवर ने उनकी बात अनसुनी की और गाड़ी चलाता रहा। उन्होंने बताया था कि एसयूवी पर सवार लोगों ने बस का पीछा किया और मलपुरा क्षेत्र में बस के आगे वाहन लगा दिया। वे बस पर चढ़े और ड्राइवर एवं कंडक्टर को जबरन नीचे उतार दिया। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वे चिल्लायें नहीं ।साथ ही आश्वासन दिया कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। बाद में चार लोग बस पर सवार हुए और दिल्ली—कानपुर राजमार्ग की ओर बस दौड़ा दी। बस के ड्राइवर और कंडक्टर को दो में से एक एसयूवी में बैठाकर सुबह चार बजे के लगभग राजमार्ग पर ही कुबेरपुर क्षेत्र में उतार दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। भाषा सं जफर अमित अमित

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह