लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: बहस के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू, लहूलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती महिला; आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2025 09:53 IST

Delhi Crime: प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति के साथ वैवाहिक विवादों के कारण महिला कुछ समय से ब्रह्मपुरी में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

Open in App

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार अपराह्न झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर रूप से चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना तब प्रकाश में आई जब न्यू उस्मानपुर थाने की पुलिस को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से चाकू से घायल एक महिला के भर्ती होने की सूचना मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उस पर हमला किया था।’’

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति के साथ वैवाहिक विवादों के कारण महिला कुछ समय से ब्रह्मपुरी में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति शुक्रवार को अपनी पत्नी से मिलने आया था। बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर उसने महिला पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

इस बीच, अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?