लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में होली के दिन 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By एएनआई | Updated: March 23, 2019 13:23 IST

हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी दो महीने पहले हैदराबाद आया था और यहां अपने किसी रिश्तेदार के साथ रह रहा था।

Open in App

हैदरबाद में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसने इस घटना को होली के दिन अंजाम दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बालानगर के डीसीपी पी.वी पद्मजा ने बताया, 'अपराधी ने अपना गुनाह पुछताछ के दौरान कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी दो महीने पहले हैदराबाद आया था और यहां अपने किसी रिश्तेदार के साथ रह रहा था।'

पुलिस को घटना के बारे में शिकायत गुरुवार रात मिली। बच्ची के पिता ने यह शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी बाहर होली खेलने गई थी पर अभी तक घर नहीं लौटी है। शिकायत के आधार पर अलवल पुलिस स्टेशन में अगवा करने का मामला दर्ज हुआ जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरु कर दी।

इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने एक लड़की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उस जगह पर बच्ची के माता-पिता के साथ पहुंची। पीड़िता के रिश्तेदारों और पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह से पूछताछ और जांच के बाद पुलिस को पता चला कि इस अपराध में कथित तौर पर आरोपी राजेश कुमार शामिल है। वह धर्मेंद्र की ओर से आयोजित की गई होली की पार्टी में शामिल हुआ था।

जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने बच्ची को घर के सामने अपने भाई के साथ खेलते हुए देखा था। उसने इसके बाद बच्ची को बुलाया और अपने साथ रेलवे ट्रैक पर ले जाकर बलात्कार किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने बच्ची के गर्दन पर लोहे की तार से हमला किया। इसके बाद भी वह उसका बलात्कार करता रहा। जब उसने देखा कि बच्ची की मौत हो गई है वह उस लोहे की तार को वहीं फेंक कर फरार हो गया।

टॅग्स :रेपहत्याकांडहैदराबादआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO