मालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 11:20 IST2026-04-03T11:16:37+5:302026-04-03T11:20:26+5:30

ADG नॉर्थ बंगाल के जयरामन ने कहा कि हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं।

Malda 7 judicial officers held hostage Main accused advocate Mofakkerul Islam arrested Bagdogra airport trying escape plane, video | मालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

मालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

Highlightsन्यायिक अधिकारियों को CAPF सुरक्षा दी है।बचाव कार्य में देरी क्यों हुई और फिर हम एक रिपोर्ट सौंपेंगे।मुख्य भड़काने वाला मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा में हिरासत में है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता को शुक्रवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम के रूप में हुई है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक विमान में सवार होने की कोशिश कर रहा था।

ADG नॉर्थ बंगाल के जयरामन ने कहा कि हमने लोगों को भड़काने के आरोप में मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। हम इस तरह की किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं है। हम निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगे कि यह पहले से प्लान किया गया था या नहीं। इस घटना के बाद, हमने न्यायिक अधिकारियों को CAPF सुरक्षा दी है।

35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जयरामन ने कहा कि हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं। मुख्य भड़काने वाला मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा में हिरासत में है। उसे यहाँ लाया जा रहा है। NIA इस मामले की जाँच अपने हाथ में लेगी। उसे कालियाचक मामले में गिरफ़्तार किया गया है। जांच कर रहे हैं कि बचाव कार्य में देरी क्यों हुई और फिर हम एक रिपोर्ट सौंपेंगे।


Web Title: Malda 7 judicial officers held hostage Main accused advocate Mofakkerul Islam arrested Bagdogra airport trying escape plane, video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे