लाइव न्यूज़ :

मलप्पुरमः शख्स ने पत्नी और अपनी दो बेटियों को ऑटो-रिक्शा में बिठा कर आग लगाई, खुद को भी आग लगा कर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 18:05 IST

पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने अपनी पत्नी और अपनी दो बेटियों को माल ढुलाई वाले ऑटो-रिक्शा में बिठा कर उसमें आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी और दो बेटियों को वाहन के अंदर बैठाया और फिर उसमें आग लगा दी।खुद को भी आग लगा ली और पास के एक कुएं में कूद गया। मोहम्मद, उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी की मौत हो गई।

मलप्पुरमःकेरल में मलप्पुरम के पास कोंडीपरंबा इलाके में एक लोमहर्षक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक बच्चे को जला दिया और बाद में खुद को भी आग लगा कर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने अपनी पत्नी और अपनी दो बेटियों को माल ढुलाई वाले ऑटो-रिक्शा में बिठा कर उसमें आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मोहम्मद नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को वाहन के अंदर बैठाया और फिर उसमें आग लगा दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली और पास के एक कुएं में कूद गया। इस घटना में मोहम्मद, उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी की मौत हो गई। उनकी पांच साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे एक राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति एक पॉक्सो (बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण कानून) मामले में आरोपी था लेकिन इस घटना के पीछे क्या यही कारण था, अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली