लाइव न्यूज़ :

Malappuram: 36 वर्षीय पुलिसकर्मी विनीत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की?, बार-बार अनुरोध के बावजूद छुट्टी नहीं मिलने से परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 11:28 IST

Malappuram: ‘थंडरबोल्ट बल’ माओवाद विरोधी तलाश अभियान से जुड़ा है। बताया जाता है कि मूल रूप से वायनाड जिले के निवासी विनीत बार-बार अनुरोध के बावजूद छुट्टी नहीं मिलने से परेशान थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।

Malappuram:केरल के मलप्पुरम जिले में 36 वर्षीय पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। विनीत मलप्पुरम जिले में ‘थंडरबोल्ट कमांडो’ के रूप में सेवा दे रहे थे और फिलहाल स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का हिस्सा थे। विनीत रविवार को अपने क्वार्टर के बाथरूम में मृत पाए गए। ‘थंडरबोल्ट बल’ माओवाद विरोधी तलाश अभियान से जुड़ा है। बताया जाता है कि मूल रूप से वायनाड जिले के निवासी विनीत बार-बार अनुरोध के बावजूद छुट्टी नहीं मिलने से परेशान थे।

हालांकि, पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वह मृत पाए गए। उन्होंने खुद को गोली मार ली। इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।’’ पुलिस ने यह भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा