लाइव न्यूज़ :

Malad Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर, महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 11:42 IST

Malad Road Accident: मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देMalad Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर, महिला की मौत, चालक गिरफ्तारRoad Accident Video: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्करCRIME: मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई

मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’’

अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था। उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाक्राइममुंबई पुलिसमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये