Malad Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर, महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 11:42 IST2024-09-04T11:32:45+5:302024-09-04T11:42:10+5:30
Malad Road Accident: मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।

Malad Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर, महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।
#WATCHमुंबई के मलाड इलाके में बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही… pic.twitter.com/gqXOrbl3eG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2024
मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’’
#Mumbai: #Malad Drunk driver rams #SUV into a woman killing herhttps://t.co/oWqbJq4Ltb@Apoorva_Agashe@DiwakarSharmaa@journofaizan@MumbaiPolice@mid_day@faisaltandel1@ShirishVaktania@MumbaiNewsRT#AurisTowerpic.twitter.com/zHmE0iEMye
— Samiullah Khan (سمیع اللہ خان) (@Khanmidday) September 4, 2024
अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था। उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं।