लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मेजर की पत्नी की हत्या के आरेाप में दूसरा मेजर गिरफ्तार, गला रेत कर हुई थी हत्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 24, 2018 15:55 IST

पश्चिमी दिल्ली में थल सेना के एक मेजर की पत्नी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर एक अन्य मेजर को उत्तर प्रदेश के मेरठ से हिरासत में लिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून। पश्चिमी दिल्ली में थल सेना के एक मेजर की पत्नी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर एक अन्य मेजर को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिफ्तार किया गया है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बीते दिन दिल्ली छावनी के बरार स्कवायर के पास मेजर की पत्नी का शव पाया गया था।

पुलिस जांच में पता चला है कि गला रेतकर मेजर की पत्नी की हत्या हुई है। शुरूआत में पुलिस को सूचना दी गई कि महिला की दुर्घटना में मौत हो गई है। लेकिन बाद में जब उन लोगों ने शव का मुआयना किया तब यह पाया गया कि उसका गला रेता हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसके चेहरे को एक कार से कुचल दिया था , ताकि यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो सके। 

गौरतलब है कि मेजर की पत्नी को उसके पति को ऑफिशियल कार से उनके ड्राइवर ने आर्मी बेस हास्पिटल में छोड़ा था। इसके बाद जब वह उसे ले जाने के लिए आया तब उसने उसे वहां नहीं पाया और यह पता चला कि वह अपनी फिजियोथेरेपी सत्र में भी शामिल नहीं हुई थी। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?