मध्य प्रदेश: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 8 बच्चों की मौत

By आकाश चौरसिया | Updated: August 4, 2024 13:07 IST2024-08-04T12:08:19+5:302024-08-04T13:07:03+5:30

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मंदिर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई। ऐसे में दबकर 8 बच्चों की जान चली गई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Major accident due to collapse of temple wall 8 children crushed to death injured admitted to hospital | मध्य प्रदेश: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 8 बच्चों की मौत

फोटो क्रेडिट- एक्स

Highlightsमध्य प्रदेश के सागर जिले में मंदिर की दीवार गिरने से हुई घटनाहादसे में 8 बच्चों की हुई मौतसागर जिलाधिकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन मौके पर है

भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंदिर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर पड़ी और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में करीब 8 बच्चों की जान चली गई है। यह कार्यक्रम शाहपुर में स्थित हरदौल बाबा मंदिर में हो रहा था, जहां यह घटना घटी। हालांकि, गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेस्कयू करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव कार्य चलाया। दृश्यों में दीवार ढहने के बाद मलबे को हटाने के लिए एक मशीन को काम करते हुए देखा गया।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने घटना पर कहा, "यह लगभग सुबह 8.30 बजे की घटना है, दीवार बच्चों पर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। कुल 11 बच्चे थे, 9 बच्चों की मौत हो गई, अन्य 2 बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।"

Web Title: Major accident due to collapse of temple wall 8 children crushed to death injured admitted to hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे