लाइव न्यूज़ :

मजनू का टीलाः बाल सुधार गृह में नहाने को लेकर झगड़ा, किशोर को दो बंदियों ने हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 20:05 IST

Majnu ka Tila: पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया कि लड़के को मंगलवार पूर्वाह्न 9.46 बजे हिंदू राव अस्पताल में मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनहाने के लिए बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो अन्य अंत: वासियों से झगड़ा हुआ था।संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट और मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।अधिकारी ने बताया कि किशोर का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला स्थित बाल सुधार गृह में नहाने को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर की वहां रखे गये दो बंदियों ने हत्या कर दी । पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिस किशोर की हत्या की गई है वह हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी था। उसे हौज खास पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज किये गये मामले में हिरासत में लिया गया था। इस घटना को अंजाम देने वाले किशोरों में शामिल एक आरोपी पर भी हत्या की कोशिश का ही आरोप है। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल दूसरे बंदी पर मुंडका पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) और 34 (संयुक्त दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़ित और दोनों आरोपियों की उम्र को सत्यापित कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना मजनू का टीला इलाके के मैगजीन रोड स्थित स्पेशल होम फॉर बॉयज (ओएचबी-ए) में घटी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया कि लड़के को मंगलवार पूर्वाह्न 9.46 बजे हिंदू राव अस्पताल में मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि सुबह करीब 9.15 बजे मृतक का नहाने के लिए बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो अन्य अंत: वासियों से झगड़ा हुआ था।’’ बांठिया ने बताया कि मामले की जांच प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) द्वारा शुरू की गई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट और मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बीएनएसएस की धारा 196 (मजिस्ट्रेट द्वारा मौत के कारण की जांच) के तहत जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि तिमारपुर पुलिस थाना में बीएनएस के खिलाफ धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि किशोर का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

इस बीच,मृतक के परिवार ने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और अधिकारियों से सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीर साझा करने का आग्रह किया है। मृतक की बहन ने बताया, ‘‘उसे 13 मई को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हम उससे पिछले शुक्रवार को मिले थे।

वह ठीक था और केवल अपनी जमानत के बारे में पूछ रहा था।’’ उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन परिवार को अधिकारियों की ओर से फोन आया कि उसे दौरे पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की बहन ने बताया, ‘‘हम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अन्य बंदियों ने उसके साथ मारपीट की है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

हम सीसीटीवी फुटेज भी देखना चाहते हैं ताकि पता चल सके कि उसके साथ वास्तव में क्या हुआ था।’’ परिवार ने किशोर सुधार गृह के अंदर सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठाए। मृतक की मां ने रोते हुए कहा, ‘‘ मेरे बच्चे को मार डाला।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं गत शुक्रवार को उससे मिली थी और उसने अंदर परेशान किए जाने की शिकायत की थी।

यह चौंकाने वाली बात है कि उसे उच्च सुरक्षा वाले सुधार गृह में मार दिया गया। उस समय सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे? किशोर सुधार गृह हमेशा सीसीटीवी की निगरानी में रहते हैं। हम फुटेज देखना चाहते हैं और सच्चाई जानना चाहते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।’’

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता ने कहा, ‘‘उसे 13 मई को पुलिस ने पकड़ा था। वह हर सोमवार को हमें फोन करते थे। फिर हमें फोन आया कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और हमें अस्पताल आने को कहा गया। जब हम पहुंचे तो हमें बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है। हमें न्याय चाहिए।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली