लाइव न्यूज़ :

टेंट हाउस खोलना है, बाप से 500000 रुपये मांगो?, 4 माह की गर्भवती बहू रजनी कुमारी को पति और ससुराल वाले ने पीट-पीटकर मार डाला, 21 अप्रैल 2025 को हुई थी शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 17:15 IST

मैनपुरीः रजनी की मां सुनीता देवी का आरोप है कि उसकी बेटी का पति सचिन, उसका भाई प्रांशु और रिश्तेदार रामनाथ, दिव्या और टीना शादी के समय दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे और रजनी पर टेंट हाउस खोलने के लिए पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरजनी पर टेंट हाउस खोलने के लिए पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।मांग पूरी नहीं हुई तो गत शुक्रवार को रजनी को कथित तौर पर प्रताड़ित किया।आरोपियों ने अपने खेत में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मैनपुरीः मैनपुरी जिले के औंछा क्षेत्र में पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर चार महीने की गर्भवती एक महिला की कथित तौर पर उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने रविवार को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव की रहने वाली रजनी कुमारी (21) की शादी इसी साल 21 अप्रैल को गोपालपुर गांव के रहने वाले सचिन से हुई थी। उन्होंने बताया कि रजनी की मां सुनीता देवी का आरोप है कि उसकी बेटी का पति सचिन, उसका भाई प्रांशु और रिश्तेदार रामनाथ, दिव्या और टीना शादी के समय दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे और रजनी पर टेंट हाउस खोलने के लिए पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।

मिठास ने बताया कि जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने गत शुक्रवार को रजनी को कथित तौर पर प्रताड़ित किया और उसपर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि सुबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने अपने खेत में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

उन्होंने बताया कि परिजन का कहना है कि मौत के समय रजनी चार महीने की गर्भवती थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रजनी की मां सुनीता देवी की तहरीर पर पति सचिन समेत छह आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े