लाइव न्यूज़ :

Mainpuri to Ajmer: मई 2024 में कोचिंग संस्थान जाते समय 17 वर्षीय किशोरी लापता?, गांव से अगवा कर नीरज ने विष्णु माली को बेचा, 9 माह बाद विवाहिता के रूप में मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 15:39 IST

Mainpuri to Ajmer: पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी विष्णु माली से हो गई, और जब विष्णु माली ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तब पता चला कि लड़की अजमेर में है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति ने अगवा कर लिया था और उसे अजमेर में विष्णु माली नामक व्यक्ति को बेच दिया था।लड़की के पिता ने कुर्रा थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।राजगढ़ (राजस्थान) के विष्णु माली के साथ उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी।

Mainpuri to Ajmer: नौ महीने पहले कथित रूप से अगवा कर ली गयी मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस किशोरी को उसके गांव के समीप के एक गांव के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया था और उसे अजमेर में विष्णु माली नामक व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की की शादी विष्णु माली से हो गई और जब विष्णु माली ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तब पता चला कि लड़की अजमेर में है।

कुर्रा थाने के प्रभारी अरविंद सिंह ने शनिवार को बताया, ‘एक गांव की 17 वर्षीय यह किशोरी मई 2024 में कोचिंग संस्थान जाते समय लापता हो गई थी। पास के गांव का नीरज उसका अपहरण कर उसे राजस्थान ले गया था, जहां उसने उसे विष्णु माली नामक व्यक्ति को सौंप दिया।’ उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने कुर्रा थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जांच के दौरान सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि किशोरी अजमेर में है, क्योंकि विष्णु माली ने फेसबुक पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लड़की को अजमेर से बरामद किया गया, जहां वह सुनहर मोहला राजगढ़ (राजस्थान) के विष्णु माली के साथ उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि विष्णु माली को गिरफ्तार कर मैनपुरी लाया गया और विधिक कार्रवाई के तहत बुधवार को जेल भेज दिया गया। सिंह ने कहा कि विष्णु माली ने पुलिस को बताया कि नीरज किशोरी को शादी के लिए उसके पास लाया था तथा शादी के बाद वे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। उन्होंने कहा कि लड़की ने मेडिकल जांच से इनकार कर दिया और बृहस्पतिवार को उसका अदालत में बयान दर्ज किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वास्तविक तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जो अपराध किए गए हैं, उनके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। नीरज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी के बाद तथ्य सामने आएंगे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली