लाइव न्यूज़ :

Mainpuri news: मोबाइल चोरी को लेकर नाराज पिता ने दो बेटियों को मार दी गोली, मौत

By भाषा | Updated: March 19, 2020 12:28 IST

बताया जाता है कि लड़कियां गांव में होली मिलन समारोह में शामिल हुई थीं और उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने मोबाइल फोन चोरी किया है। यह भी बताया जाता है कि लड़कियों के पास से चोरी का मोबाइल फोन मिला था। 

Open in App
ठळक मुद्दे सुखदेव शर्मा ने अपनी दो बेटियों नेहा (20) और अनामिका (18) की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्याकांड के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

मैनपुरीःशहर में नगर कोतवाली के धाराऊ गांव में मोबाइल चोरी को लेकर अपनी दो लड़कियों से नाराज पिता ने उनकी गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शर्मा ने गुरुवार को बताया कि सुखदेव शर्मा ने अपनी दो बेटियों नेहा (20) और अनामिका (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि लड़कियां गांव में होली मिलन समारोह में शामिल हुई थीं और उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने मोबाइल फोन चोरी किया है। यह भी बताया जाता है कि लड़कियों के पास से चोरी का मोबाइल फोन मिला था। 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पिता ने दोनों पुत्रियों को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद वो खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। घटना से गांव में भी दहशत का माहौल है। घटना सुनकर मौके पर एसपी अजय कुमार पांडे भी पहुंच गए थे।

घटना बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धारऊ में सुखदेव शर्मा पुत्र ने अपनी दो पुत्रियां नेहा (20) व अनामिका (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हत्या करने के बाद फरार पिता पकड़े जाने के डर से खुद ही थाने पहुंच गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमैनपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा